गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में हुआ। जिसका उदघाटन गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमीत कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, झामुमो नगर अध्यक्ष रॉकी कुमार आदि ने गुब्बारा उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विपिन तिवारी, नवीन सिन्हा, अविनाश कुमार रंजीत यादव, पूर्व रणजी खिलाड़ी संतोष तिवारी भी मौजूद थे। उदघाटन मैच जमशेदपुर व रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ ने जमशेदपुर को 7 विकेट से पराजित कर दिया। बारिश के बाद स्टेडियम गीला रहने के कारण मैच 11 ओवर का खेला गया। जमशेदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.