लोहरदगा, नवम्बर 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में बुधवार को अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का लोहरदगा नदिया मिनी स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। इसमें मेजबान लोहरदगा सहित गुमला, पलामू, गढ़वा और लातेहार की टीम भाग ले रही है ।पहले मैच में पलामू ने गुमला को 3-0 से पराजित किया।मौके पर मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सह जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष सुखदेव भगत ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।सांसद ने कहा कि विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का लोहरदगा में स्वागत है। अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता आपका एक प्लेटफार्म है, जो आगे जाने की राह दिखाती है। प्रतिभावान खिलाड़ी मेरे दिल में बसते हैं। आप लोगों को हर संभव सहयोग मिलता रहेगा ।इस अवसर पर अभिनव सिद्धार्थ, साजिद अहमद चंगू, आलोक साहू, मनोज सोन तिर्की, मनोज भगत, कुलदेव उरांव, सोनु कुरैशी, गुलाम जि...