अंतर जिला कुराश चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद की कुराश टीम ने गुरुग्राम में आयोजित मेहताब सिंह मेमोरियल अंतर जिला कुराश चैंपियनशिप में 20 पदक अपने नाम किए। टीम ने 13 स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच से 21 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले कराए गए। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय ओवरऑल उपविजेतालिटिल मिनी सब जूनियर वर्ग के प्रदर्शन लिटिल मिनी सब जूनियर बालक वर्ग के 16 किलो भार वर्ग में एप्पल सीड्स प्रीस्कूल के यूकेजी छात्र प्रणील सिन्हा और 30 किलो में केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल के कक्षा एक के अद्वित श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बालिका वर्ग में एसआरएस अर्ली ईयर्स की आर्जोइ बब्बर ने 16 किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.