मऊ, जुलाई 24 -- मऊ, संवाददाता। उ.प्र. पुलिस वाराणसी जोन की पुलिस लाइन में 74वीं अन्तरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार की शाम को पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने किया। इस दौरान खेले गए पहले मैच में गाजीपुर की टीम ने जौनपुर की टीम को पराजित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी कमलेश बहादुर ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से विकास होता है। कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...