अंतर जनपदीय जेवर ठगी गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे
हरदोई, जून 5 -- हरदोई। आवास विकास चौराहे के पास महिला से सोने की चेन ठगने की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली शहर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तीन मई को फतेहपुर निवासी अन्विति त्रिवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें चेकिंग का झांसा देकर जेवर उतारने की सलाह दी। बातों में उलझाकर सोने की चेन लेकर फरार हो गए। मामले में कोतवाली शहर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चार जून की रात सूचना पर बावन बाईपास पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल होकर पकड़े गए। उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.