प्रयागराज, मार्च 10 -- ईसीसी के संस्कृत विभाग की ओर से मंगलवार को अंतर्विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता कराई गईं। सारस्वत अतिथि प्रो. सुरेंद्र पाल सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. मीरा सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रयागराज के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्लोक पाठ प्रतियोगिता में ईसीसी के ओम शुक्ल, भाषण प्रतियोगिता में इविवि के शैलेश पांडेय ने बाजी मारी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। वहीं समूह गीत प्रतियोगिता में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रथम पायदान पर रहा। इस अवसर पर प्रो. राजेंद्र त्रिपाठी रसराज, डॉ. आरुणेय मिश्र, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. तेज प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. ब्रह्मदेव, डॉ. सुदीप तिर्की, डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी, डॉ. सौम...