हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित ऐसे लंबित मामलों की समीक्षा की गई, जिनका निष्पादन अन्य विभागों के समन्वय के अभाव में लंबित है। बैठक के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी संवाद एवं पत्राचार को प्रभावी बनाया जाए तथा सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि जनसामान्य से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने जनता दरबार से प्राप्त मामलों तथा पीजी पोर्टल पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही झारसेवा पोर्ट...