लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- नेपाल में आगामी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव 2026 के चुनाव को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक नेपाल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। बैठक में दोनों देशों ने चुनाव के दौरान सूचना आदान-प्रदान और सहयोग को सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत की ओर से खीरी और नेपाल की ओर से कैलाली एवं कंचनपुर अंचल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि चुनाव के दौरान पूर्ण सहयोग और साझा सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। बैठक की शुरुआत में दोनों देशों के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। बैठक में चुनाव के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बरतने, अपराधियों पर लगाम लगाने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने चुनाव के मद्देनजर सीमा पर व...