अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
श्रावस्ती, सितम्बर 8 -- श्रावस्ती,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रैली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, कहानी-कथन, निबंध लेखन तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा निवृत्त अध्यापक उदयराज मिश्र को निःशुल्क साक्षरता कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर भिनगा स्थित एएनएम सेन्टर में कार्यशाला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षरता के लिए सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापकों एवं शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएसए आकांक्षा रावत ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक बनाकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.