देवघर, सितम्बर 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश दिवस एवं विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आमजनों को सर्पदंश एवं रेबीज से बचाव, समय पर उपचार तथा आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग देवघर द्वारा शुक्रवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल देवघर के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं शहरी सहिया सहित संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। मौके पर सर्पदंश एवं रेबीज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने तथा बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: छात्र-छात्...