रांची, अप्रैल 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि दो से तीन सितंबर तक रांची में मतदाता पंजीकरण और मतदाता पंजी संबंधित विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही हैं। कार्यक्रम में कई देशों के प्रबुद्ध जनों और निर्वाचन प्रबंधन इकाइयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके लिए सभी स्तर पर तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार को निर्वाचन सदन से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की सह संयोजक और नॉलेज पार्टनर संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शोधार्थियों और विशेषज्ञों के लिए शोध-पत्रों के आमंत्रण के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की गई है। इसके अंतर्गत एब्सट्रैक्ट सब्मिशन की अंतिम तिथि 30 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.