बिजनौर, दिसम्बर 13 -- अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2025 में क्षेत्र के गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदनपुर के विज्ञान शिक्षक अमित कुमार शर्मा का देश के 324 उत्कृष्ट शिक्षकों में चयन होने से क्षेत्र की गरिमा बढ़ी है। क्षेत्र के गांव सदनपुर के बेसिक शिक्षा परिषद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदनपुर के विज्ञान शिक्षक अमित कुमार शर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की प्रेरणा से ग्रामीण स्तर पर विज्ञान शिक्षा को और अधिक रोचक व प्रयोगात्मक बनाया। इसी कारण यह विद्यालय राष्ट्रीय उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। इंस्पायर अवार्ड में 2022 से 2025 तक इस विद्यालय के विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वर्ष 2026 के लिए भी विद्यालय का छात्र सुधांशु राष्ट्रीय स्तर पर अपना मॉडल प्रस्तुत करेगा। उत्तर प्रदेश के इस बेसिक शिक्षा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.