अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फर नगर, जून 16 -- डीएम एवं सीडीओ के निर्देशन में सोमवार को कमला नेहरू वाटिका में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह (15 जून से 21 जून) पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल एवं नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर डा. राजीव कुमार ने फ्लायर्स और ब्रॉशर वितरित कर नागरिकों से योग सप्ताह में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. इसमपाल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित जनसमूह को सरल योगासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्ही योग साधक आराध्या रही, जिसने म्यूजिकल इवेंट में विभिन्न कठिन योगासनों का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.