उरई, जून 15 -- उरई, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। यहां उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। उन्होंने सभी से नियमित योग करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत ने अध्यक्ष किया योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यो...