देहरादून, जून 21 -- हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में योगाचार्य के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभासदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक मान्यता मिली और आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बन...