चाईबासा, जून 21 -- गुवा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को सीआईएसएफ यूनिट गुवा माइंस में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व सीआईएसएफ उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर बल के अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सहायक कमांडेंट प्रशांत डी., उप निरीक्षक सुखनाथ मुंडा, उप निरीक्षक सत्यव्रत बेहरा एवं संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। अधिकारियों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला तथा सभी को नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना का समापन योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अ...