सराईकेला, जून 21 -- सरायकेला : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रज किशोर पाण्डेय के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय सरायकेला, अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल, मंडल कारा सरायकेला और वृद्धाश्रम में योगाभ्यास कराया गया। न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मंडल कारा में योग कार्यक्रम के साथ ही विधिक जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। सचिव तौसीफ मेराज ने योग के महत्व, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं और नालसा स्पृहा योजना की जानकारी दी।महिला वार्ड का भ्रमण कर बंदियों की समस्याएं सुनी गईं। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर नगर पर्षद विवाह मंडप में प्रशसान द्वारा योग शिविर का आयोजन क...