शामली, जून 22 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शामली पुलिस द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसपी एनपी सिंह ने किया। इसमें पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। एसपी एनपी सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। यह भी पढ़ें- 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मिय...