सिमडेगा, जून 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से सभी प्रखंडों से आए विद्यार्थियों के साथ योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुभद्रा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में 26 विद्यार्थी अपने आयुष आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षकों के द्वारा चयनित कर लाया गया था। जिसमें योग दिवस के प्रोटोकॉल के आधार पर प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार योग्य शिक्षिका अंशु कुमारी चयनित की गई। नोडल पदाधिकारी के रूप में डॉक्टर मनोज कुमार के द्वारा अंशु कुमारी को मेडल देकर सम्मानित किया। संचालक के रूप में योग गुरु देवेंद्र कुमार प्रसाद एवं परीक्षक सोनिया सिंह एवं सोनाली कुमारी सम्मिलित रूप में मिलकर चयनित किया। यह भी पढ़ें- सीएम हाईस्कूल डोमचांच में मनेग...