रामगढ़, जून 21 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरा पतरातू क्षेत्र योगमय हो गया। इसमें पीवीयूएनएल सहित पतरातू और आसपास के क्षेत्र के विभिन्न स्कूल, कॉलेज के सैकड़ों छात्र- छात्रा, युवक-युवती और महिला पुरुषों ने योग किया। इसमें पीवीयूएनएल, एसएसविएम पतरातू बाजार, डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल, एकल विद्यालय, कटिया शिवालय परिसर, सहित विभिन्न स्कूलों के अलावा पतंजलि योग समिति की ओर से स्टीम कॉलोनी दुर्गा मंडप परिसर पतरातू में योग दिवस पर योग किया। साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ता, रेलकर्मी, सीआईएसएफ, आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने गर्म जोशी के साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया गया। यह भी पढ़ें- योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है:सीईओ जिसमें सूर्य आसान, भुजंग आसन , हलासन , सर्पासन...