देवघर, जून 19 -- केकेएन स्टेडियम देवघर में 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में 50 वॉलिंटियरों का गठन किया गया है। इससे पूर्व एक बैठक की गई। जिसमें भारत स्वाभिमान पतंजलि के राज्य प्रभारी राम जीवन पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने सभी भोलेंटियरों को प्रशिक्षण दिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन सभी वॉलिंटियर योग साधकों को बैठाने का काम करेंगे व पानी की व्यवस्था को देखेंगे। साथ ही गाड़ी पार्किंग आदि व्यवस्था को देखेंगे। उसके लिए सभी वालंटियर 21 जून को सुबह 4 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद रहेंगे। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर सीडीओ ने परखी निरीक्षण कर तैयारियां इस दौरान प्रांतीय प्रभारी राम जीवन पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल केकेएन स्टेडियम का...