देवरिया, जून 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून सहित योग सप्ताह को सफल बनाने को अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। मुख्य कार्यक्रम रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में 21 जून को प्रातः 6 बजे से आयोजित होगा। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, अधिकारी-कर्मचारी सहित अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर सीडीओ ने परखी निरीक्षण कर तैयारियांकार्यक्रम की व्यवस्था जिला क्रीड़ा अधिकारी स्थानीय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के कवरेज एवं वेबकास्ट की समुचित व्यवस्था सूचना विभाग एवं डीआईओ, एनआईसी को दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रखेंगे। अधिशासी अभियंता व...