शामली, जून 16 -- शामली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद शामली पुलिस द्वारा सोमवार से योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के अंतर्गत 15 जून से 21 जून तक विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रिजर्व पुलिस लाइंस, शामली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी एनपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेते हुए नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- हनुमान टीला में योग सप्ताह का ...