लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शहर सहित जिले के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान द्वारा सामूहिक योग शिविर, योग यात्रा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नियमित योग करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कई लोगों को व्यक्तिगत रूप से भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योग और आसन का अभ्यास करते देखा गया। यह भी पढ़ें- सरायरंजन के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने किया योगयोग शिविर का आयोजन केंद्रीय विद्यालय के निकट किऊल मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह और सनोज साहू के अध्यक्षता में भाजपा एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मैदान में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक ...