हाजीपुर, जून 21 -- प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना जरूरी है। इस बार योग दिवस का थीम है स्वस्थ आयु के लिए योग। योग से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना जरूरी है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक कुमार प्रभाकर ने शिक्षकों एवं बच्चों को योगाभ्यास कराया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आसनों के साथ प्राणायाम,अनुलोम विलोम, कपालभाति,वृक्षासन का योगाभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों ने स्वस्थ आयु के लिए योग का दिया संदेश इस योग शिविर में नीतू कुमारी, राहुल कुमार...