गौरीगंज, जून 17 -- अमेठी। आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। डीएम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में आयोजित किया जाएगा। जिसमें करीब 500-600 लोग प्रतिभाग कर सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावां जनपद की सभी तहसीलों, नगर निकायों, विकासखंडों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ वेलनेस सेंटर, विद्यालयों, पंचायत भवनों, अमृत सरोवर, स्टेडियम आदि जगहों पर भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सीएम धामी बनबसा में करेंगे योगाभ्यास सभी ...