हरदोई, जून 17 -- हरदोई। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर विकास खंड बावन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सधई बेहटा स्थित अमृत सरोवर प्रांगण में प्रभारी खंड विकास अधिकारी डॉ. रामप्रकाश के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करते हुए नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। डॉ. रामप्रकाश ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। यह भी पढ़ें- योग शिविरों में स्वास्थ्य और दिनचर्या से जोड़ने पर जोर विकास खंड के अधिकारी, कर्मचारी...