गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अगले 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल और भव्य आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वयात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम है। स्वस्थ व निरोग समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। बैठक में निर्णय...