मुरादाबाद, मई 31 -- नगर पालिका स्थित योगशाला में योग परिवार की ओर से योग सत्र उपरांत रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद लकी ड्रा योजना के तीन विजेताओं को गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका परिषद परिसर में योग दिवस भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, योग परिवार बिलारी और भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद बिलारी और शिक्षण संस्थान संयुक्त रूप से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे । यह भी पढ़ें- मां भगवती मंदिर देवीधार में योग कियामुख्य अतिथि का स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योग परिवार के बीच पहुंचे डॉक्टर देवें...