चम्पावत, जून 21 -- नवी अंसारी, बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने का आधार है। योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग से जहां तन निरोगी रहता है वही मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ होते हैं। मुख्यमंत्री धामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शामल हुए। सीएम ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के जवानों, योग साधकों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपराओं की भूमि है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हजारों लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास राज्य सरकार उत्तराखं...