बिजनौर, जून 15 -- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जनपद बिजनौर में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जनपद, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। योग प्रशिक्षक प्रशांत महर्षि ने योग अभ्यास प्रोटोकॉल के तहत उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए आमजन से नियमित योग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर वृक्षारोपण भी किया गया. य...