पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाते हुए माताओं के त्याग, प्रेम एवं समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट एवं रंग-बिरंगे संदेशों से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य, कविता एवं नाटिका के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यक्ष बलिराम शर्मा अपने संबोधन में कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं जिनके संस्कार और मार्गदर्शन से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। यह भी पढ़ें- ममता, त्याग और स्नेह का ...