आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महिलाओं की सुविधा के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए पिंक शौचालय बदहाल हालत में हैं। कई जगहों पर इन शौचालयों में ताला लटक रहा है तो कहीं निर्माण अधूरा पड़ा है। कुल मिलाकर महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए ये पिंक शौचालय अब बदइंतजामी और लापरवाही की कहानी बयां कर रहे हैं। शहर में नगरपालिका की ओर से तीन पिंक शौचालय बनाए गए हैं। शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे रोडवेज बस स्टैंड के सामने बने पिंक शौचालय पर ताला लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि शौचालय खुलता तो है, लेकिन केयरटेकर अक्सर गायब रहता है। उस समय भी केयरटेकर के खाना खाने जाने की बात कही गई।कुंवर सिंह उद्यान में बना पिंक शौचालय केवल सुबह और शाम के समय ही खोला जाता है, जबकि जीजीआईसी परिसर में बना पिंक शौचालय खुला तो मिला, लेकिन वह...