अररिया, मार्च 13 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ से 14 मार्च तक चल रहे महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्थानीय नगर परिषद स्थित सभागार में एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 200 से अधिक कर्मियों और सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गयी। सुबह से ही जांच कराने के लिए कर्मियों की भीड़ लगी रही, इसमें विशेष रूप से महिला सफाई कर्मियों की संख्या अधिक रही। शिविर में सर्दी, खांसी, जुकाम, बीपी और शुगर जैसी सामान्य बीमारियों की जांच की गई और आवश्यक उपचार भी प्रदान किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता प्रभारी वंदना भारती की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव प्रसाद के निर्देश पर डॉ. सीता कुमारी, एएनएम मनीषा कुमारी और मेडिकल स्टाफ कमलेश कुमार ने कर्मियों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.