इटावा औरैया, मार्च 7 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिवक्ता परिषद की इटावा इकाई की ओर से महिला दिवस पर 8 मार्च को महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सिंचाई विभाग के डाक बंगला में सुबह 10 बजे से होगा। इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य विद्वान भी अपने विचार रखेंगी। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय पदाधिकारी शारदा पांडे भी अतिथि के रूप में अपने विचार रखेंगी। इस कार्यक्रम की संयोजक निधि पाल व ज्योति दुबे हैं उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं से आने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...