जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिका उच्च विद्यालय से इंडोर स्टेडियम, अरवल तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना था। साइकिल रैली में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के साथ हीं उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुनैना कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी भावना, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजू लता, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण प्रतिमा कुमारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी गीतांजलि, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुषमा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थि...