हाजीपुर, मार्च 9 -- महुआ,एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को यहां जीविका दीदियों ने अपने को सशक्त बनने के लिए शपथ ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत जो रुपए मिले हैं और मिलेंगे उससे वे स्वरोजगार करेंगी और इसमें अन्य महिलाओं को भी जोड़ने के लिए प्रयास करेंगी। महुआ के कुशहर में महिलाओं ने रैली निकाली और सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र के लिए नारे लगाई। यह रैली राखी कुमारी व अनिता कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें राजवती,जागेश्वरी, रुबी यादव, प्रीति, सुनीता देवी, शर्मिला, नीतू, कृष्णा, रंजू, रेखा, काजल, सुलेखा, सरिता, सविता आदि ने भाग लिया। यहां पर महिलाओं ने कहा कि वे लोग घर में समृद्धि लाने के लिए पुरुषों के साथ कदम में कदम मिलाकर चलेंगी। इसके लिए घर की कामकाज के साथ-साथ स्वरोजगार में भागीदारी निभाएंगी। यह...