बरेली, मार्च 9 -- दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सम्मेलन सात और आठ मार्च को भारतीय विद्वत परिषद और राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित किया गया था। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं, जबकि समापन सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया । इस राष्ट्रीय सम्मेलन में बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. वंदना शर्मा व प्रो. नीलम गुप्ता शामिल हुई। प्रो. वंदना शर्मा ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता को लेकर अपनी बात रखी। सम्मेलन के द्वितीय दिवस राजनीति विज्ञान की प्रो. नीलम गुप्ता चर्चा में शामिल हुई। सम्मेलन में पैनल डिस्कशन के माध्यम से विद्या, शक्ति, मुक्ति चेतना ,प्रकृति, संस्कृति, सिद्धि कृति शीर्षक से परिचर्चाएं हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल वि...