मऊ, मार्च 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सीएचसी के अधीक्षक हवलदार कुमार पंकज द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नगर के मझवारा मोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिपाह के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. हवलदार कुमार, पंकज द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित ह...