लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएस डॉ राकेश कुमार के अध्यक्षता में सदर अस्पताल में कार्यरत जीविका दीदी के बीच कैंसर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षण की पहचान व समय पर इलाज के महत्व का जानकारी दिया गया। सदर अस्पताल में संचालित कैंसर स्क्रीनिंग केंद्र के इंचार्ज डॉ आशीष कुमार ने जीविका दीदी को बताया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते जांच और इलाज शुरू हो जाए तो इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और मुंह के कैंसर के मामले अधिक देखे जाते हैं। इसलिए महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए।संतुलित आहार, नियमित व्यायाम,...