सासाराम, मार्च 8 -- पेज चार की सेकेंड लीड की जोड़ सासाराम, नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कला एवं संस्कृति विभाग तथा महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन रोहतास के तत्वाधान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम रविवार सुबह चंदतन शहीद पीर पहाड़ी में ट्रैकिंग सह रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शिक्षा-संस्थानों से आए भारत स्काउट और गाइड के कैडेट, महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुईं। भारत स्काउट गाइड के कैडेट जिला संगठन आयुक्त अरविन्द कुमार सिंह , संजीत कुमार के निदेशानुसार 100 से अधिक स्काउट गाइड शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. नेहा कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन की। कार्यक्रम का मुख्य नारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण रहा। कहा...