गढ़वा, मार्च 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देते हुए समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा और उद्योग विभाग समन्वयक आशीष कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभारी निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा के द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। उसके तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । प्रशांत के द्वारा विकास भारती और जन शिक्षण संस्थान के कार्यों को विस्तार पूर्वक रखा गया। उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग विभाग के प्रतिनिधि आशीष ने बताया कि प्रशिक्...