अररिया, मार्च 9 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मॉडल गांव बघुआ में एसएसबी 56वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा, जिला प्रशासन अररिया तथा जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरपतगंज की विधायक देवयंती यादव, एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शंभू रजक ने जोगबनी नगर परिषद की अध्यक्ष रानी देवी, शिक्षाविद कविता खान, समाजसेवी माला मिश्रा, डॉ. सबरजीत निरंजन और डॉ. रेशमा अली , डा . तसनीम डोलटी, डा . लीला , राशि भरद्वाज सहित अन्य महिला को शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्म...