बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में रविवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालगृह (बालिका) की बालिकाएं नीरू, एंजेल, आशा और शिवानी तथा उनकी अधीक्षिका अमिता रानी जैन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों दिव्या, आराध्या और सलोनी को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अदिति सिंह को, सम...