बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 9 मार्च 2026 बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय 'सशक्त महिलाएं, सशक्त समाज' रखा गया, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करना था। कार्यक्रम के दौरान कृष्णा कॉलेज के संस्थापक राजीव कुमार, चेयरमैन मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डा. परवेज अहमद खा ने किया।प्राचार्य परवेज अहमद खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान पुरुषों के समान होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज के विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने समाज के विकास में महिलाओं के मह...