मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए परिसर में पौधरोपण किया गया और जागरूकता रैली को रवाना किया गया। स्त्री के बिना सृष्टि की कल्पना अधूरी: जिलाधिकारी ने कहा, कि महिला दिवस केवल एक दिन का औपचारिक आयोजन नहीं है। पुरुषों की सफलता और उनके जीवन के 365 दिन महिलाओं के योगदान से रचे-बसे होते हैं। आज हम जहां भी खड़े हैं, उसके पीछे हमारी मां का संघर्ष और संस्कार हैं। स्त्री के बिना सृष्टि की कल्पना करना भी असंभव है। ​डीएम ने कहा कि आज महिलाएं केवल घर और किचन तक सीमित नहीं हैं। देश की राष्ट्रपति से लेकर आईएएस...