जमशेदपुर, मार्च 9 -- भारतीय आदिम हुलघडिया एसोसिएशन बैतालपुर की ओर से मारंग बुरू दिशोम जाहेरगा बैतालपुर में अंतर्राष्ट्रीय बाहा बोंगा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रविवार 29 मार्च को किए जाने की जानकारी एसोसिएशन की ओर से दी गई है। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और विशिष्ट अतिथि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे बाबूलाल सोरेन होंगे। इस कार्यक्रम का आमंत्रण उपायुक्त सहित क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारियो को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...