कानपुर, अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। लखनऊ स्थित संगीत नाटक अकादमी में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर के फिल्म, मीडिया और संचार क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए। कॉन्क्लेव के दौरान छात्रों को फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, कलाकारों और निर्माताओं से सीधे संवाद का मौका मिला। जिससे उन्हें सिनेमा और मीडिया के व्यावहारिक पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस दौरान विश्वविद्यालय के एमए-जेएमसी छात्रों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें जूरी और विशेषज्ञों ने सराहा। प्रस्तुतियों में सिनेमा, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विश्लेषण देखने को मिला। प्रतियोगिता में नेहा पोरवाल (चतुर्थ सेमेस्टर) ने...