बगहा, मई 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर श्री बीपी मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग पेशे के महत्व को रेखांकित करना तथा विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण एवं मानवता के मूल्यों के प्रति प्रेरित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोस नाईटइंगले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर यशवंत ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन एवं उनके योगदान पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मानव सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा भीमताल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में क...