अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस: नर्सिंग छात्राओं को दिलाई सेवा-समर्पण की शपथ
बागपत, मई 13 -- बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवसपर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों को सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई। अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सों को सम्मानित किया। नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल फिरोज कुरैशी ने छात्र-छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ एवं हिप्पोक्रेटिक शपथ दिलाई। छात्रों ने मरीजों की सेवा एवं चिकित्सा नैतिकताओं का पालन करने का संकल्प लिया। छात्राओं ने विश्व की प्रथम नर्स फ्लोरेंस नाईटिगल के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। सर्वोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कोषाध्यक्ष तेजपाल प्रधान, डा. नितिन गर्ग (एमडी) व प्रमोद पंवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.